ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीम

Bihar Flood News: भोजपुर में बाढ़ के पानी में बाइक से डायवर्सन पार करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। तेज धार में बाइक समेत बहने के बाद एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि दो युवक लापता हैं। लापता युवकों की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम...

बाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: भोजपुर जिले में बाढ़ के पानी के बीच डायवर्सन पार करने की कोशिश तीन युवकों के लिए हादसे में बदल गई. शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी के डायवर्सन से बाइक के जरिए पानी पार करते समय तीनों युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बाइक समेत पानी में बह गए. स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक तेज धार में बहने के बाद लापता हैं.


लापता युवकों की पहचान शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित शोभिटोला निवासी सचिन रवानी (21) और संदीप रवानी (20) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से रुद्रनगर गांव गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान उन्हें शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी का डायवर्सन मिला. डायवर्सन पर बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था. इसके बावजूद तीनों युवकों ने बाइक से पानी पार करने की कोशिश की.


बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों युवक बाइक लेकर पानी के बीच पहुंचे, अचानक तेज धार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते बाइक समेत तीनों युवक पानी में बहने लगे. हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश शुरू कर दी.


स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, सचिन रवानी और संदीप रवानी तेज बहाव में बह गए और उनका पता नहीं चल सका. हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए.


स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरू हुई तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कराई. नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


प्रशासन ने दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है. एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद नदी में व्यापक स्तर पर खोजबीन अभियान चलाया जाएगा.


घटना के बाद से लापता दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं और अपने बच्चों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है.