ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

भोजपुर में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कारों से 444 लीटर बीयर बरामद

भोजपुर में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 444 लीटर बीयर जब्त किया है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से दो वाहनों के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


26 मई 2026 की अहले सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान आरा नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी के माउंट लिटेरा जी स्कूल गली मोड़ के पास कार्रवाई की गई। जांच के दौरान एक टोयोटा ग्लैंजा कार (BR44R-4122) से 180 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई। वहीं, एक बिना नंबर की टाटा पंच कार से 264 लीटर अवैध बीयर जब्त की गई।


कार्रवाई के दौरान वाहन चालक सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सारीपुर वार्ड नंबर-36 का निवासी बताया गया है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।


दोनों वाहनों से कुल 888 पीस Kingfisher Extra Special Strong Beer (500 ML) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 444 लीटर है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी।


छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता