ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

दीवार गिरने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया बवाल

Bihar News: भोजपुर के बिहिया में ईंट की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

Bihar News
दो मासूम की मौत पर हंगामा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित धोबिया मोहल्ला में शनिवार की सुबह एक ईंट की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चे ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया।



मृत बच्चों की पहचान बिहिया नगर धोबिया मोहल्ला वार्ड संख्या-6 निवासी साजन कुमार रजक के तीन वर्षीय पुत्र शिवांश रजक उर्फ कल्लू तथा राहुल रजक के तीन वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में अंकित कुमार के 46 वर्षीय दादा छोटा रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका परिजन अपने स्तर पर इलाज करा रहे हैं।



घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बिहिया डाक बंगला चौक पर दोनों बच्चों के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टायर जलाकर आगजनी भी की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।



जाम की सूचना मिलने पर बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता