ब्रेकिंग
भ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीर

“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गली में बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद की शुरुआत किस बात से हुई, गोली किसने चलाई...

“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. गोली युवक के बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी और आर-पार हो गई. घायल युवक की पहचान लसाढ़ी गांव निवासी रमेश कुमार सिंह के पुत्र जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, जीतेंद्र कुमार का बच्चा घर के बाहर गली में खड़ा था. इसी दौरान गांव का एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए वहां से गुजर रहा था. जीतेंद्र ने बाइक की रफ्तार कम करने के लिए उसे कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने जीतेंद्र को जान से मारने की धमकी दी.


कुछ देर बाद दो युवक जीतेंद्र के दरवाजे पर पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान अजीत कुमार ने जीतेंद्र पर गोली चला दी. गोली उसके बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी और आर-पार हो गई. गोली लगने के बाद जीतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.


पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत बाइक से कीचड़ के छींटे पड़ने को लेकर हुई थी. थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि घटना से पहले जीतेंद्र का भाई मनीष कुमार नहर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अजीत कुमार भी बाइक से नहर की तरफ जा रहा था. आरोप है कि अजीत की बाइक से मनीष पर कीचड़ के छींटे पड़ गए थे, जिसके बाद दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था.


पुलिस के मुताबिक, उस समय विवाद खत्म हो गया था. इसके कुछ देर बाद अजीत कुमार बाइक से गांव की गली से गुजर रहा था. इसी दौरान जीतेंद्र ने गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर उसे धीरे चलने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोबारा विवाद हुआ और जीतेंद्र को गोली मारे जाने की बात सामने आई है.


घायल जीतेंद्र ने गांव के ही अजीत कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी की भूमिका समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


जीतेंद्र के पिता रमेश कुमार सिंह रेलवे में लाइटिंग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और दानापुर में तैनात हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है. वहीं, गांव में मामूली विवाद के बाद गोली चलने की घटना को लेकर भी चर्चा बनी हुई है.