ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 25 जुलाई को SP कार्यालय का घेराव करेंगे परिजन, आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले में परिजनों ने 25 जुलाई को एसपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और मृतक का मोबाइल फोन लौटाने की मांग की है।

Bharat Tiwari Encounter Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bharat Tiwari Encounter Case: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 जुलाई को आरा स्थित भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।



मृतक के छोटे भाई चंदन तिवारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना में नामजद पुलिसकर्मियों की अब उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और मामले में न्याय नहीं मिलता, तब तक परिवार का आंदोलन जारी रहेगा तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 



इसके अलावा भरत तिवारी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अभी तक परिवार को वापस नहीं सौंपा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर 25 जुलाई को एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।



परिजनों ने प्रशासन के सामने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग है कि मामले में नामजद और दोषी पुलिसकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और दूसरी मांग है कि भरत भूषण तिवारी का मोबाइल फोन परिवार को वापस सौंपा जाए। चंदन तिवारी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और मामले में न्याय नहीं मिलता, तब तक परिवार का आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता