ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

बिहार में बेकाबू टोटो ने तीन लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत; दो गंभीर, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Bihar Road Accident: आरा में तेज रफ्तार टोटो ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के बाहर खाना खा रहे लोगों को टक्कर मारने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क...

बिहार में बेकाबू टोटो ने तीन लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत; दो गंभीर, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: आरा में तेज रफ्तार टोटो ने घर के बाहर खाना खा रही दो सगी बहनों और उनकी मौसी को रौंद दिया. हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन और मौसी घायल हो गईं. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की. प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ.


घटना टाउन थाना क्षेत्र में नगर निगम के पास सोमवार को हुई. बताया जा रहा है कि घुरफेकन राम की 4 वर्षीय बेटी ममता कुमारी अपनी बड़ी बहन सोनी कुमारी के साथ घर के बाहर बैठकर खाना खा रही थी. वहीं उनकी मौसी क्रांति देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर तीनों को रौंदते हुए निकल गया.


हादसे में ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे में ममता की बड़ी बहन सोनी कुमारी और उसकी मौसी क्रांति देवी भी घायल हुई हैं. दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया.


बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने नगर निगम स्थित तीनमुहानी के पास बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इस दौरान टायर जलाकर आगजनी भी की गई और मुआवजे की मांग की गई.


सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक तीनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई. आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.


जाम की सूचना मिलने पर आरा सदर अंचलाधिकारी और टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया.


सहायता राशि मिलने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.


घायल क्रांति देवी ने बताया कि वह घर के बाहर खाना बना रही थीं. ममता और उसकी बड़ी बहन सोनी वहीं बैठकर खाना खा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार टोटो अचानक उनकी ओर आया और तीनों को रौंद दिया. हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.