ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कसाप गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में 56 वर्षीय अशोक कुमार सिंह और उनके 32 वर्षीय बेटे मुनमुन सिंह की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जख्मी युवक का इलाज कराया जा रहा है।



मृतकों में इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी 56 वर्षीय अशोक कुमार सिंह और उनके 32 वर्षीय पुत्र मुनमुन सिंह शामिल हैं। वहीं जख्मी युवक उसी गांव के संतोष सिंह का 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। मृतक के परिजनों के अनुसार, एक दिन पूर्व मारपीट के मामले में अशोक कुमार सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



बुधवार को अशोक कुमार सिंह अपने पुत्र मुनमुन सिंह और गांव के ही भतीजे छोटू कुमार के साथ बाइक से आरा जेल में बंद मुन्ना सिंह से मुलाकात करने आए थे। मुलाकात के बाद दोपहर में तीनों बाइक से वापस अपने गांव विशनपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान कसाप गांव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए अशोक कुमार सिंह और मुनमुन सिंह को पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता