ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भीषण शीतलहर की चपेट में बिहार, एक दर्जन जिले कोल्ड डे अलर्ट के दायरे में

PATNA : जनवरी के महीने में सर्दी ने बिहार को पूरी तरह से ठीठुरा कर रखा हुआ है। बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है और राज्य के लगभग 12 जिलों के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। पट

भीषण शीतलहर की चपेट में बिहार, एक दर्जन जिले कोल्ड डे अलर्ट के दायरे में
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : जनवरी के महीने में सर्दी ने बिहार को पूरी तरह से ठीठुरा कर रखा हुआ है। बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है और राज्य के लगभग 12 जिलों के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत सुपौल, अररिया, सहरसा, किशनगंज, नालंदा, पूर्णिया, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा और लखीसराय के लिए मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक वहां अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। इन जिलों में कोल्ड डे वाली स्थिति बनी हुई है। पूरे बिहार के लोग कोहरे का सामना कर रहे हैं और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने कनकनी बना रखी है।


उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से राज्य के लगभग 9 जिलों में भीषण शीतलहर है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से लेकर 11 डिग्री तक नीचे आ चुका है। राजधानी पटना में लोग ठंड से परेशान हैं। गुरुवार की सुबह भी पटना में भीषण कोहरा छाया रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अभी सर्दी का यह मिजाज जारी रहेगा और फिलहाल पटना समेत ज्यादातर जिलों को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली।  मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। पटना और गया में सबसे ज्यादा ठंड देखी जा रही है। 


बुधवार को गया और पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक ठंडा डेहरी रहा यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक झारखंड के आसपास एक प्रतिचक्रवात का मोशन बना हुआ है जिसके कारण पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में शुक्रवार से ठंड में थोड़ी गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया गया है।