ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार: वरमाला के दौरान दूल्हे पर पड़ी दुल्हन की नजर, बोली.. इससे शादी नहीं करूंगी, बताया ये वजह

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां वरमाला पहनने के वक्त दुल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद जमकर विवाद हो गया. परिवार वालों न

बिहार: वरमाला के दौरान दूल्हे पर पड़ी दुल्हन की नजर, बोली.. इससे शादी नहीं करूंगी, बताया ये वजह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां वरमाला पहनने के वक्त दुल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद जमकर विवाद हो गया. परिवार वालों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, इसके बाद भी शादी के लिए राजी नहीं हुई. 


बता दें कि शादी में जयमाला के वक्त स्टेज पर दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन का मूड खराब हो गया. दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा लगती है और रंग भी सावला है, साथ लड़की का कहना है कि वह शराब के भी नशे में था. इसलिए शादी नहीं करना चाहती. 


बताया जा रहा है कि यह मामला कहलगांव के गांव का है. इस गाँव में एक लड़की की शादी 15  मई को होनी थी. जहां जयमाला के वक्त दुल्हन दुल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दी. और वहां से अपने कमरे में चली गई. यह देख वहां मौजूद सभी हैरान रह गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


वही लड़की के पिता ने कहा कि सारी तैयारियां हो गई थीं. जिसके बाद समधी मिलन भी हो गया था. जयमाला के स्टेज पर मेरी बेटी ने दूल्हे को जैसे ही देखा, शादी से इनकार कर दिया. उसने न तो दूल्हे को तिलक किया और न ही वरमाला गले में डाली. जिसके बाद दुल्हे को बिना शादी के ही लौटना पड़ा. हमें सभी नहीं पता कि मेरी बेटी ने ऐसा क्यों किया.


टैग्स