ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में दर्दनाक हादसा: दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान गई जान

Bihar News: बिहार के भागलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है. नवगछिया में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर तीन मजदूरों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा स्थित पूर्व टोला वार्ड संख्या 3 में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौचालय की सेप्टिक टैंक की सफाई/सेटिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस के कारण दम घुटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।


यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला यादव के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे थे, तभी जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक-एक कर तीनों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, जब चौथे व्यक्ति ने स्थिति को गंभीर देखा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दीवार तोड़कर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान बम-बम मंडल, जननदन मंडल और श्रीलाल मंडल के रूप में हुई है, जो लछमिनिया गांव, कदवा थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना और नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता