ब्रेकिंग
लाठीचार्ज पर विधानसभा में बवाल: शुरू होते ही खत्म हुई सदन की कार्यवाही, महज 8 मिनट में ही स्पीकर ने किया स्थगितNEET पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान का राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- सिर्फ फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, जिम्मेदारी भी तय...‘आंदोलन करने वाले छात्र नहीं बल्कि RJD-कांग्रेस के लोग’, पटना में बवाल पर बोले मंत्री श्रवण कुमारबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईलाठीचार्ज पर विधानसभा में बवाल: शुरू होते ही खत्म हुई सदन की कार्यवाही, महज 8 मिनट में ही स्पीकर ने किया स्थगितNEET पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान का राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- सिर्फ फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, जिम्मेदारी भी तय...‘आंदोलन करने वाले छात्र नहीं बल्कि RJD-कांग्रेस के लोग’, पटना में बवाल पर बोले मंत्री श्रवण कुमारबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाई

गांधी और अंबेडकर को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, आजादी और संविधान पर छेड़ी नई बहस, जानिये क्या कहा?

भागलपुर में विजयोत्सव समारोह के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और संविधान निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। उनके बयान के बाद आजादी और संविधान की भूमिका पर नई बहस शुरू हो गई है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजादी की लड़ाई और भारतीय संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे नई बहस छिड़ गई है।


उत्तर प्रदेश के गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल..गीत का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ महात्मा गांधी को आजादी का पूरा श्रेय देना उन हजारों क्रांतिकारियों का अपमान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। 


उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, बाबू वीर कुंवर सिंह, बिरसा मुंडा और देवी बख्श सिंह जैसे योद्धाओं को याद करते हुए कहा कि इन वीरों को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। बृजभूषण शरण सिंह ने रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां जो तटस्थ हैं समय लिखेगा।


उन्होंने कहा कि समाज ने क्रांतिकारियों के योगदान पर मौन रहकर गलती की। संविधान निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान केवल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने नहीं बनाया बल्कि संविधान सभा के 242 अन्य विद्वान सदस्यों का भी योगदान था। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के सदस्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इतिहास को संतुलित नजरिए से देखने की जरूरत है।


टैग्स