ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

भागलपुर में आंधी-बारिश का कहर, खीरनी घाट में पेड़ गिरने से 10 मकान क्षतिग्रस्त

भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के दौरान खीरनी घाट इलाके में बड़ा पेड़ गिरने से करीब 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में दो लोग घर में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए राहत कार्य जारी है।

बिहार न्यूज
आंधी बारिश से भारी नुकसान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। खराब मौसम के कारण शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। सबसे ज्यादा असर खीरनी घाट मोहल्ले में देखने को मिला, जहां एक विशाल पेड़ गिरने से करीब 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।


घटना के समय एक मकान में दो लोग फंस गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम को दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। नगर निगम कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

टैग्स