ब्रेकिंग
छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : पप्पू यादव के काफिले में अचानक मचा हड़कंप! कटिहार में गड्ढे में गिरी सुरक्षा गाड़ी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : पप्पू यादव के काफिले में अचानक मचा हड़कंप! कटिहार में गड्ढे में गिरी सुरक्षा गाड़ी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद

भागलपुर में आंधी-बारिश का कहर, अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत

भागलपुर में देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग इलाकों में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले में देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की है।


जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी आश्रितों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

टैग्स