ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी शिक्षकों पर सख्ती: कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर होगी कड़ी कार्रवाईबिहार कैडर की चार महिला IPS अफसरों को मिला प्रमोशन..1 जनवरी से ही मिलेगा लाभ, जानें...पटना की सिटी SP दीक्षा बिहार से हुईं विरमित...विवाह के आधार पर हुआ कैडर चेंज, सरकार ने AGMUT के लिए छोड़ाभागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोपनिशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार बने विधान पार्षद, सभी निर्विरोध निर्वाचितबिहार के सरकारी शिक्षकों पर सख्ती: कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर होगी कड़ी कार्रवाईबिहार कैडर की चार महिला IPS अफसरों को मिला प्रमोशन..1 जनवरी से ही मिलेगा लाभ, जानें...पटना की सिटी SP दीक्षा बिहार से हुईं विरमित...विवाह के आधार पर हुआ कैडर चेंज, सरकार ने AGMUT के लिए छोड़ाभागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोपनिशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार बने विधान पार्षद, सभी निर्विरोध निर्वाचित

भागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोप

शादी समारोह के दौरान दूल्हे को कथित तौर पर छोटी जाति का बताकर घोड़ी से उतार दिया गया। विरोध करने पर बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट की गई। परिवार ने घर में तोड़फोड़, लूटपाट और जातीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: आज के दौर में भी छोटी जाति का हवाला देकर घोड़ी से उतार दिया गया। यह हैरान कर देने वाला मामला बिहार के भागलपुर जिले के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत दोगच्छी गांव का है जहां एक शादी समारोह के दौरान जातिगत विवाद को लेकर जमकर हंगामा और मारपीट हुआ। 


आरोप है कि कुछ लोगों ने दूल्हे को उसकी जाति का हवाला देकर घोड़ी से उतार दिया। विरोध करने पर बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, दुल्हन पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और जातिसूचक टिप्पणियां की गयी।


पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हबीबपुर निवासी राशिद की बारात मंगलवार देर रात दोगच्छी गांव पहुंची थी। दूल्हा बग्घी पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बारात को रोक दिया और कथित तौर पर दूल्हे को घोड़ी से उतरने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक टिप्पणियां भी की गईं।


दूल्हे राशिद ने बताया कि जब उन्होंने बारात रोकने और बैंड बंद कराने का कारण पूछा तो कुछ लोगों ने उन्हें घोड़ी से उतरने को कहा। मामले की जानकारी मिलने पर दुल्हन पक्ष और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह स्थिति को शांत कराया गया और दूल्हे को विवाह स्थल तक पहुंचाया गया।


हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद आरोपी पक्ष के 8 से 10 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर विवाह स्थल पर पहुंच गए और बारातियों पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट की गई तथा शादी समारोह में लगी कुर्सियां, टेंट और खाने-पीने का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


दुल्हन की मां ने बायपास थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी एवं अन्य सामान लूट लिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपियों ने जाति को लेकर धमकी दी और भविष्य में ऐसी बारात निकालने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।


दूल्हे राशिद ने बताया कि आरोपियों की जिद के कारण उन्हें आधे रास्ते से घोड़ी से उतरकर पैदल ही दुल्हन के घर तक जाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं और बारात को सुरक्षित रवाना किया गया।


वहीं, बायपास थाना के एसआई सुमन कुमार राय ने बताया कि बारात के दौरान हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन थाने में दिया गया है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।