ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

बिहार में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, गंगा स्नान के दौरान गई जान

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है. मधेपुरा के एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा झल्लूदास टोला गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा में डूबने से मधेपुरा के एक ही परिवार के तीन लोगों एक बालक, एक किशोरी और एक युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तीनों शवों को बरामद कर लिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।


जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव (राजपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 12) के रहने वाले कुमोद यादव अपने परिवार के साथ अपने पुत्र गौरव कुमार और पुत्री साक्षी कुमारी का मुंडन कराने के लिए झल्लूदास टोला गंगा घाट पहुंचे थे। उनके साथ परिवार की एक अन्य सदस्य मोनी कुमारी भी मौजूद थी।


मुंडन से पहले गंगा स्नान के दौरान सबसे पहले गौरव कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसकी बहन साक्षी और फुआ मोनी भी गंगा में कूद गईं, लेकिन तीनों ही पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों चले तलाशी अभियान के बाद शाम तक तीनों शव बरामद कर लिए।


रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद भटगामा गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में मुंडन की खुशी का माहौल था, वह अचानक शोक में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता