ब्रेकिंग
बाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानी

Bihar Flood: भागलपुर और समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में गंगा और वाया नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। भागलपुर में कई सड़कें, मोहल्ले और गांव जलमग्न हैं।

Bihar Flood
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जिले में गंगा का पानी करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार में फिलहाल कमी नहीं आई है। हालांकि, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार से जलस्तर में कमी आने की संभावना है।



भागलपुर से सुल्तानगंज जाने वाली एनएच-80 सड़क पर अकबरनगर के भवनाथपुर के पास बाढ़ का पानी एक फीट से अधिक हो गया है। पानी भरने के कारण इस मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि वाहन चालक भी सावधानी से आवाजाही कर रहे हैं।



रविवार को नाथनगर के समीप दोगच्छी में बाढ़ का पानी नवनिर्मित मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क पर भी चढ़ गया। इसके चलते भागलपुर से सुल्तानगंज जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। जिले में करीब 50 गांव-टोले को जोड़ने वाली सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।



सबौर प्रखंड के ममलखा गांव के समीप ग्रामीण बांध शनिवार देर रात करीब एक बजे कट गया। इसके बाद गंगा का पानी तेजी से गांव में फैल गया। रविवार सुबह ग्रामीण अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए।



बाढ़ का पानी स्कूल परिसर में भी घुस गया है। स्कूल में कमर भर तक पानी जमा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। शिक्षकों ने स्कूल के जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अकबरनगर के श्रीरामपुर में रिंग बांध पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है।



भागलपुर के शहरी इलाकों में भी बाढ़ का असर बढ़ने लगा है। करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पानी भरना शुरू हो गया है। बरारी और आदमपुर से लेकर चंपा नाला तक जलस्तर बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में भी बाढ़ का पानी फैल गया है और पानी मुख्य गेट के पास तक पहुंच गया है। यहां सोमवार सुबह से नाव चलाने की तैयारी की जा रही है।



साहेबगंज मुख्य मार्ग पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बूढ़ानाथ मंदिर के नीचे मसानी काली स्थान का मैदान पानी से भरकर तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, नया बाजार से सखीचंद घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर भी पानी चढ़ गया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड चार स्थित चंपानगर के अहमदनगर में पानी घुसने से कई पावरलूम डूब गए हैं। सीएमएस स्कूल के पास भी पानी गेट तक पहुंच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता