ब्रेकिंग
बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार

भागलपुर में 98.12 लाख के फर्जी वेतन भुगतान मामले में DEO-DPO सस्पेंड, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

भागलपुर में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर HRMS पोर्टल के जरिए 98 लाख 12 हजार 773 रुपये के कथित अवैध वेतन भुगतान मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी..

बिहार न्यूज
शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर करीब 98 लाख रुपये के अवैध वेतन भुगतान के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया है। 


मामला सुल्तानगंज प्रखंड में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर एचआरएमएस पोर्टल के जरिए वेतन भुगतान से जुड़ा है। इस मामले में पहले ही डीईओ, डीपीओ समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।


भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर सरकारी राशि के भुगतान का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। आरोप है कि सुल्तानगंज प्रखंड में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से कुल 98 लाख 12 हजार 773 रुपये का अवैध वेतन भुगतान किया गया।


इस मामले में भागलपुर के जिलाधिकारी की ओर से 9 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी। रिपोर्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने डीईओ चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी को निलंबित करने की कार्रवाई की।


6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले को लेकर जोगसर थाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। फर्जी शिक्षिका के नाम पर सरकारी राशि के भुगतान से जुड़े इस मामले की जांच की जा रही है।


फिलहाल, शिक्षा विभाग की ओर से दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की विभागीय और पुलिस कार्रवाई जारी है।


भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट