ब्रेकिंग
‘बिहार कंगाल होने की कगार पर’, राज्य की वित्तीय स्थिति पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, किसे बताया ‘दिवालिया नेतृत्व’?घर के दरवाजे पर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गहने लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तारपेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, अब एक दिन में इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा ईंधनशराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?Bihar News: बिना रास्ता का पुलिया..यह बिहार में ही संभव है ! जनता हैरान....मोतिहारी में सरकारी खजाने पर डाका या विकास का अनोखा मॉडल ? ‘बिहार कंगाल होने की कगार पर’, राज्य की वित्तीय स्थिति पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, किसे बताया ‘दिवालिया नेतृत्व’?घर के दरवाजे पर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गहने लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तारपेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, अब एक दिन में इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा ईंधनशराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?Bihar News: बिना रास्ता का पुलिया..यह बिहार में ही संभव है ! जनता हैरान....मोतिहारी में सरकारी खजाने पर डाका या विकास का अनोखा मॉडल ?

वीडियो कॉल पर पत्नी ने धोया सिंदूर, आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम; मौत के बाद पसरा मातम

Bihar News: भागलपुर में एक युवक की मौत ने सबको झकझोर दिया है। पत्नी की वीडियो कॉल पर की गई एक हरकत के बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया। आखिर क्या हुआ था उस कॉल में? पढ़ें पूरी खबर…

वीडियो कॉल पर पत्नी ने धोया सिंदूर, आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम; मौत के बाद पसरा मातम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हरकत से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मामला जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर घाट इलाके का है। मृतक की पहचान शिव कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले उसकी पत्नी ब्यूटी कुमारी ने उसे वीडियो कॉल किया था। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने पति के सामने ही अपनी मांग का सिंदूर धो दिया और रिश्ता खत्म करने की बात कही।


बताया जा रहा है कि इस घटना से शिव कुमार यादव गहरे सदमे में आ गया। परिजनों का कहना है कि पत्नी की इस हरकत को वह बर्दाश्त नहीं कर सका। वीडियो कॉल खत्म होने के कुछ ही देर बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।


आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी की हरकत और उसके द्वारा रिश्ता खत्म करने की धमकी ने ही शिव कुमार को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता, तो शायद आज वह जिंदा होता।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।