ब्रेकिंग
Bihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! 25 जिलों पर खतरा, पटना-भागलपुर में आंधी-बिजली, 2 जिलों में होगी भारी बारिशपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोपBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! 25 जिलों पर खतरा, पटना-भागलपुर में आंधी-बिजली, 2 जिलों में होगी भारी बारिशपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : जिले के रंगरा थाना इलाके के मुरली गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान मुरली के मुनेश्वर सिंह की 28 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रुप में हु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : जिले के रंगरा थाना इलाके के मुरली गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.  मृतका की पहचान मुरली के मुनेश्वर सिंह की 28 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रुप में हुई है.

 सुसाइड की जानकारी मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. 

मृतका का मायके भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना इलाके के मधुबन गांव में है. बताया जा रहा है कि रुबी की शादी  12 वर्ष पहले  मुरली निवासी मुनेश्वर सिंह से हुई थी. मृतका का पति मुनेश्वर सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है. मृतका की  दो पुत्री और एक छ: माह  का एक लड़का है. 

मृतका के आसपास रह रहे लोगों को कहना है कि रुबी का अक्सर अपनी सास के साथ झगड़ा होता था. इसके चलते ही मृतका ने यह कदम उठाया है. वहीं  रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि हत्या के कारणों के बारे में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पाएगा.