ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

भागलपुर में बड़ा हादसा : 100 LPG सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 200 मीटर दूर था पेट्रोल पंप

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आ लग गई, जिसके बाद उसमें रखे सिलेंडर में धमाके होने लगे। एक के

भागलपुर में बड़ा हादसा  : 100 LPG सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 200 मीटर दूर था पेट्रोल पंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आ लग गई, जिसके बाद उसमें रखे सिलेंडर में धमाके होने लगे। एक के बाद एक कई सिलेंडरों में धमाकों की आवाज दूर के इलाकों तक सुनाई दी। धमाके की गूंज करीब एक घंटे तक इलाके में सुनाई दी। इस दौरान तेज धमाके के साथ आग की लपटें ऊंची उठती दिखीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर मंटू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए।


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भगवान पेट्रोल पंप से 200 मीटर दूर एनएच 31 पर रसोई गैस सिलेंडर लदे वाहन में आग लग गई। यह धमाका लगातार एक घंटे तक जारी रहा। हालांकि, स‍िलेंडरों का व‍िस्‍फोट थमने के बाद दमकल गाड़ि‍यों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान एनएच पर वाहनों पर‍िचालन ठप रहा। तीन घंटे के बाद एनएच पर वाहनों का पर‍िचालन सामान्‍य हुआ। इस हादसे में चालक की मौत होने की बात कही जा रह है लेक‍िन पुल‍िस ने इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं की है।


इधर,100 सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका हिल गया। लोग डर से अपने घर में दुबके हुए थे। ये हादसा और बड़ा हो सकता था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 200 मीटर के करीब पेट्रोल पंप भी है। एक सिलेंडर पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन राहत की बात रही कि पंप पर किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुई। वहीं, इस घटना में ट्रक चालक कि पहचान मंटू यादव मुंगेर जिला अंतर्गत शंकरपुर का बताया जाता है। उसके पिता शंकर पुर निवासी छतरी यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। छतरी यादव ने बताया कि जहां से सिलेंडर लोड करके ट्रक चला था वहां के एक ट्रक ड्राइवर ने छतरी यादव को फोन करके सूचना दी कि नारायणपुर में सिलेंडर लदे वाहन में आग लगा है जिसे मंटू चला रहा था

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें