ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

बिहार: कपड़ा की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक, नहीं पहुंचे दमकल कर्मी

BETTIAH: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के बेतिया जिले में कपड़े की दुकान में आग लग गई. आग लगने के बाद सूचना देने के बावजूद दमकलक

बिहार: कपड़ा की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक, नहीं पहुंचे दमकल कर्मी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BETTIAH: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के बेतिया जिले में कपड़े की दुकान में आग लग गई. आग लगने के बाद सूचना देने के बावजूद दमकलकर्मी भीषण आग को बुझाने के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. वही इस अगलगी में लगभग 50 लाख का सामान जल कर राख हो गया. 


यह अगलगी की घटना योगापट्टी थाना इलाके में मच्छरगांवा गांव की है जहां राजू वस्त्रालय दुकान में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद आग लगने के लगभग दो घंटे के बाद तक दमकलकर्मी नहीं पहुंचे है. ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. 


आग लगने से इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. सभी ग्रामीण बाल्टी से पानी भर भरकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. वही ग्रामीणों में अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंचने की वजह से काफी आक्रोश है. आग इतनी भीषण थी कि दुकान में कुछ भी नहीं बाख पाया है. 

टैग्स