ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

Bihar News: बगीचे में खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Bihar News: बेतिया में एक दर्दनाक हादसा, जहां बगीचे में खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि अवैध मिट्टी खनन के दौरान हुआ यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और चालक घटनास्थल से फरार हो गया...

Bihar News: बगीचे में खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के बेतिया जिले में अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बलथर थाना क्षेत्र के धनकुटवा वार्ड संख्या-9 में मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया है।


मृत बच्ची की पहचान टूना दास की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिया हाल ही में अपने ननिहाल से वापस लौटी थी और घर के पास बगीचे में खेल रही थी। उसी दौरान इलाके में मिट्टी खनन का काम चल रहा था। आरोप है कि तेज रफ्तार आयशर ट्रैक्टर ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने इंसानियत नहीं दिखाई। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची हादसे के बाद कुछ देर तक जिंदा थी, लेकिन चालक उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चालक ने घायल बच्ची के ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय युवक अभिषेक कुमार समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर अवैध मिट्टी खनन कराया जा रहा था। लोगों का कहना है कि नदी के 200 मीटर दायरे के अंदर मिट्टी कटाई की जा रही थी, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक मनोज चौरसिया स्थानीय पंचायत समिति सदस्य का पति है और राजनीतिक रसूख के कारण इलाके में खुलेआम अवैध खनन कराया जा रहा था। हादसे के बाद लोगों में प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नाराजगी देखने को मिली।


घटना की सूचना मिलते ही बलथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।


(बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट)