ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश

रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

बेतिया–मोतिहारी एनएच पर तेज रफ्तार इंडेन गैस ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया–मोतिहारी एनएच पर सुप्रिया सिनेमा के समीप अरोड़ा स्वीट्स के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंडेन गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी ट्रक में फंस गई और चालक उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया।


हादसे में पूरबी करगहिया निवासी बब्लू कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान उसने दो अन्य बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ देर तक एनएच पर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

टैग्स