ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

Bihar Crime News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो भाइयों की मौत, सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को मिली खबर

Bihar Crime News: बेतिया में पतरखा–नौरंगिया रोड पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शनिवार शाम घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मनुआपुल थाना क्षेत्र के पतरखा–नौरंगिया रोड स्थित ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार रात लगभग आठ बजे बाइक दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतकों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के गजरवा बाजार वार्ड संख्या 1 निवासी शंभू धागड़ के पुत्र संदीप कुमार (27) तथा संजय धागड़ के पुत्र रामबाबू कुमार (20) के रूप में हुई है। मनुआपुल थाना पुलिस ने रविवार सुबह दोनों शवों को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेजकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।


मृतकों के पड़ोसी प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे संदीप के मामा, योगापट्टी के हरपुरा निवासी भुनेश धांगड़ के घर गए थे। देर रात लौटते समय वे घर नहीं पहुंचे और सुबह तक उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। 


रविवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि पतरखा–नौरंगिया रोड पर पेड़ से बाइक टकराने से दोनों की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और शवों को जीएमसीएच भेजा जा रहा था।


परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। संदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से पिता शंभू धागड़, मां देवानती देवी और बहन खुशबू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रामबाबू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मृत्यु से छोटे भाई लालाबाबू (7) और राधे (5) तथा मां सुगांति देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता