ब्रेकिंग
Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला: कहा..“तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र से मिली भाजपा को जीत”

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए इसे “तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र” का परिणाम बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और बिहार सरकार व कानून-व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।

बिहार न्यूज
चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहली बार सत्ता हासिल करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महज 81 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


इस परिणाम पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत “तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र” का नतीजा है और इसकी सच्चाई जल्द सामने आएगी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब “अंपायर ही बेईमान हो जाए तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है।”


तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास पूरा सिस्टम और सरकारी मशीनरी है, जिसका फायदा उठाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरजेडी ने केरल में पहली बार तीन सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें एक सीट पर जीत हासिल हुई।निशांत कुमार के मंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और अब उन पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले सात महीनों में सरकार सही तरीके से काम नहीं कर पाई है, खजाना खाली है और अपराधी बेखौफ हैं।


एनकाउंटर को लेकर उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “जांच के नाम पर फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं और विपक्ष को बदनाम किया जा रहा है।”तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि देश के कई राज्यों—बिहार, बंगाल और तमिलनाडु—में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी और अंततः जीत हासिल करेगी।


इसके अलावा उन्होंने बिहार में गिरते पुलों, कानून-व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए “बुलडोजर राजनीति” कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी आलोचना हो, वे और उनकी पार्टी अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखेंगे।