ब्रेकिंग
Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर ऐसा महसूस हो रहा है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म सा हो गया है। अब अपराधी खुलेआम अपने मंसूबों को

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर ऐसा महसूस हो रहा है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म सा हो गया है। अब अपराधी खुलेआम अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना इलाके के सठमा गांव में बेखौफ अपराधियों ने आज अहले सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि ,मृतक अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी अपराधी वहां आए और लगातार गोलियां बरसाने लगे जिससे युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। 


इधर, घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान ब्रजेश यादव के  रूप में हुई है। घटना को लेकर चर्चा यह है कि पुरानी दुश्मनी में इस घटना  को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।