Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Political History: जानिए पहली बार कब हुए थे विधानसभा के चुनाव, कौन बनें थे बिहार के पहले प्रधानमंत्री? Bihar Election : बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग बढ़ाने के लिए रैपिडो दे रहा मुफ्त बाइक टैक्सी राइड्स, आपको भी उठाना है सुविधा का लाभ तो याद करना होगा यह कूपन कोड 8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम DGCA New Rules 2025: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत: अब टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे फ्री कैंसिलेशन और मोडिफिकेशन? जानिए पूरी डिटेल Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sat, 11 Jan 2025 09:29:11 PM IST
                    
                    
                    समलैंगिक विवाह - फ़ोटो GOOGLE
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो लड़कियां घर से दिल्ली भाग गयी और वहां पहुंचकर मंदिर में शादी रचा ली। 20 साल की लक्ष्मी और 25 साल की प्रज्ञा सुमन के समलैंगिक विवाह की चर्चा अब इलाके में खूब हो रही है। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर में दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया। पुलिस ने घर से फरार दोनों लड़कियों को मंझौल से बरामद किया है। दोनों ने अपनी स्वेच्छा से शादी करने की बात स्वीकारी है।
दोनों लड़की मंझौल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची थी तभी पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया। पूछताछ में बताया कि ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसे अपनी सहेली से ही प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और दोनों के बीच रोजाना घंटों मोबाइल पर बातचीत होती थी। दोनों का यह रिश्ता परिवार वालों को मंजूर नहीं था। दोनों सहेली ने घर से भाग कर दिल्ली के मंदिर में शादी रचा ली।
बताया जाता है कि ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 25 वर्षीय प्रज्ञा सुमन उर्फ प्रियंका को 20 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी कुमारी से प्यार हो गया था। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने घर से भाग कर मंदिर में शादी रचा ली। महज 10 माह की गहरी दोस्ती के बाद दोनों ने जीवनसाथी बनने का निर्णय ले लिया। प्रज्ञा सुमन खोदाबंदपुर थाना के मिल्की गोसाईमठ,वार्ड-11 की रहने वाली है। वहीं लक्ष्मी कुमारी चेरियाबरियारपुर के खाजहांपुर की निवासी है। शनिवार को दोनों युवती को चेरियाबरियारपुर पुलिस मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लक्ष्मी पत्नी और प्रज्ञा सुमन पति बनकर मंदिर में शादी की। लक्ष्मी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी गोसाई मठ में हुई है। लक्ष्मी अपनी बहन के यहां कुछ महीने से रह रही थी। प्रियंका उसी गांव में ट्यूशन पढ़ाती थी। एक बार प्रियंका बीमार पड़ गई तब से मोबाइल पर हाल-चाल लेने के बहाने दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। लक्ष्मी बीए पार्ट वन की छात्रा है जबकि प्रियंका बीए पार्ट तृतीय की छात्रा है। 10 दिसम्बर को दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया।
लक्ष्मी ने बताया कि हम-दोनों के संबंधों की जानकारी जब परिजनों को हुई तब वो इस रिश्ते का विरोध करने लगे। परिजनों के विरोध के कारण दोनों घर से दिल्ली भाग गई और साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। नई दिल्ली में किराये के मकान में दोनों रहने लगे। दोनों एक फैक्ट्री में 11 हजार रुपए पर नौकरी करने लगी। कुछ दिन पहले जब लक्ष्मी के भाई ने उसे कॉल करके बताया कि तुम लोगों पर केस हो गया है। इसके बाद दोनों सहेली खुद थाने पहुंच गई। 26 दिसम्बर को लक्ष्मी के पिता रामाश्रय महतो ने केस दर्ज कराया। जिसमें प्रज्ञा सुमन को आरोपी बनाया था।
पति बनी प्रज्ञा सुमन हर वक्त लक्ष्मी के साथ रहती है। पुरूष के वेश में समलैंगिक विवाह करने वाली प्रज्ञा सुमन बचपन से ही लड़के के वेश में रहती है। उसका रहन-सहन भी लड़कों जैसा ही है। उसकी आवाज भी लड़कों जैसी ही है। प्रज्ञा सुमन ने कहा कि वह कमा कर पति धर्म का पालन करेगी। वहीं लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि वह अपने पति के हर कदम पर उसके साथ है। दोनों ने एक बात बताया कि उन्हें लड़कों से नफरत हैं। वो लड़कों को पसंद नहीं करती है। वहीं चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने न्यायालय में दोनों को बयान अंकित कराए हुए चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक चेरिया बरियारपुर के खांजहांपुर पंचायत के बंगाली टोला निवासी रामाश्रय महतो की पुत्री लक्ष्मी कुमारी और खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गोसाईमठ वार्ड 14 निवासी कमलेश्वर कुमार दास की पुत्री प्रज्ञा सुमन उर्फ प्रियंका एक दूसरे से प्यार करती है और बीते 10 दिसंबर को दोनों घर से फरार हो गई। इस संबंध में लक्ष्मी के पिता ने बीते 26 दिसंबर को चेरिया बरियारपुर थाना में प्रज्ञा सुमन को आरोपित बनाते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रज्ञा सुमन ग्रेजुएशन पास कर गांव में हो बच्चों को होम ट्यूशन देने जाती थीं तभी मुलाकात बीए पार्ट वन की छात्रा लक्ष्मी नाम के एक लड़की से दोस्ती होती है जहां दोनों के बीच बातचीत होते होते प्यार में बदल जाता है और एक साथ जीने मरने की कहानी लिख डालती है। दोनों लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है लगभग एक साल तक अफेयर के बाद दोनों ने बीते महीने 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली के उत्तम नगर स्थित भोला बाबा मंदिर में शादी रचा ली है।
प्रज्ञा सुमन उर्फ प्रियंका की मुलाकात लक्ष्मी से उस वक्त होता है जब वह बच्चे को होम ट्यूशन गांव में कराने जाती थी। लक्ष्मी अपनी बड़ी बहन के यहां अमारी गांव कुछ दिनों के लिए गई हुई थी तभी मुलाकात दोनों के बीच हुई। खोदावंदपुर थाना और चेरियां बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली दो ग्रेजुएशन की छात्रा ने शादी रचा ली है..दोनों की शादी के बाद..पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद दोनों लड़की का मेडिकल कराने पुलिस सदर अस्पताल पहुंचा तो वहां महिलाओं का भीड़ लग गई। बता दें कि हमारे देश में शादी का मतलब एक लड़का और एक लड़की का जीवन भर का रिश्ता होता है। लड़का हो या लड़की परिजन के द्वारा बड़ी धूमधाम से अपनी बेटे बेटियों को शादी कराते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोनों लोग पूरे जीवन भर साथ रहेंगे। आमतौर पर ऐसा ही होता है हालांकि बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अब समलैंगिक विवाह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।