ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवक की दर्दनाक मौत, युवती समेत दो लोग घायल

Bihar Road Accident: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में NH-28 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) पर रसीदपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार युवक अपनी परिचित युवती को परीक्षा दिलाकर वापस दलसिंहसराय लौट रहा था। इसी दौरान रसीदपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक तेघड़ा की ओर अंतिम संस्कार (शवदाह) में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।



हादसे में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया गांव निवासी शिवशंकर झा के पुत्र विक्रम कुमार झा उर्फ भोला झा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्रम की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पगड़ा गांव निवासी पप्पू राम के पुत्र बिरजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें और अन्य घायलों को इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल तथा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बिरजू कुमार ने भी दम तोड़ दिया।



इस दुर्घटना में महनेया गोशाला गांव निवासी उमेश साह की 20 वर्षीय पुत्री जूली कुमारी तथा पगड़ा गांव निवासी राम उदगार राय के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।



घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर थाना लाया, पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।



दो युवकों की असमय मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। विशेषकर छह माह पहले शादी करने वाले विक्रम कुमार झा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता