ब्रेकिंग
दारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूली

बेगूसराय में गंगा के रौद्र रूप ने बढ़ाई चिंता, CM के निरीक्षण के बाद कैलाशपुर में और चढ़ा 2-3 फीट पानी

Bihar Flood: बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस कैलाशपुर मोड़ का निरीक्षण किया था, वहां 7 सितंबर की सुबह पानी करीब 2-3 फीट और बढ़ गया।

Bihar Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: बेगूसराय जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस उलाव स्थित कैलाशपुर मोड़ की पुलिया के समीप पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया था, उसी जगह पर 7 सितंबर की सुबह पानी करीब 2 से 3 फीट और ऊपर चढ़ चुका है। 6 सितंबर की रात से पानी बढ़ने की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। ताजा तस्वीरें 7 सितंबर की सुबह की हैं, जो मौके पर बदलती बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को साफ दिखा रही हैं।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 सितंबर को गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बेगूसराय पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार सिंह सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उलाव स्थित कैलाशपुर मोड़ पहुंचकर अधिकारियों से जलस्तर, प्रभावित क्षेत्रों और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली थी।



निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि गंगा में करीब 20 लाख क्यूसेक पानी गुजर रहा है। वहीं बॉर्डर से लेकर सोन नदी तक करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की बात उन्होंने कही थी। मुख्यमंत्री ने माना था कि स्थिति चिंता का विषय है, लेकिन प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रखने और प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम करने की बात भी कही थी। उन्होंने अधिकारियों को गंगा के तटबंधों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। जरूरत वाले स्थानों पर रिंग बांध और नए स्पर बनाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही थी। उन्होंने कहा था कि कई जगहों पर गंगा का पानी 20-20 किलोमीटर तक फैल रहा है। सरकार का प्रयास पानी के इस फैलाव को सीमित और व्यवस्थित करना है, ताकि बाढ़ की समस्या को कम किया जा सके और नदी में जमा होने वाली गाद से भी राहत मिल सके।



मुख्यमंत्री के निरीक्षण के महज दो दिन बाद कैलाशपुर मोड़ की तस्वीर काफी बदल गई है। जहां 5 सितंबर को मुख्यमंत्री खड़े होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे, वहां 7 सितंबर की सुबह पानी का स्तर करीब 2 से 3 फीट और ऊपर पहुंचा दिखाई दे रहा है। खासकर 6 सितंबर की रात से पानी बढ़ने की रफ्तार तेज होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में मौके की ताजा तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की स्थिति कितनी तेजी से बदल रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता