ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बेगूसराय में छात्र आंदोलन उग्र, समाहरणालय मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई हिरासत में

बेगूसराय में विभिन्न मांगों को लेकर निकाले गए छात्र आक्रोश मार्च के दौरान समाहरणालय की ओर बढ़ रही भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आधा दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। एसपी मनीष ने खुद मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किय

बिहार न्यूज
पुलिस कप्तान ने संभाला मोर्चा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

बेगूसराय: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को छात्रों द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च उस समय उग्र हो गया, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी समाहरणालय की ओर बढ़ने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान लाठीचार्ज किया गया और आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।


प्रशासन ने पहले से ही समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल, स्पेशल फोर्स और दंगा नियंत्रण टीम की तैनाती कर रखी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार शांतिपूर्वक रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के एक हिस्से ने बैरिकेडिंग तोड़ने और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।


बल प्रयोग के बाद भी जारी रहा प्रदर्शन

पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी कुछ देर के लिए पीछे हट गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वे फिर से एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। इससे घटनास्थल पर दोबारा तनाव का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। उनके नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की निगरानी तेज कर दी गई।


पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

इस बीच आंदोलनकारियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। हालांकि ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र मौके पर डटे रहे, जिससे प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बनी रही।


एसपी बोले- उपद्रवियों की होगी पहचान

पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समाहरणालय की ओर बढ़ने से पहले ही रोक दिया गया था। पुलिस ने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।


उन्होंने बताया कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि समाहरणालय पूरी तरह सुरक्षित है, स्थिति नियंत्रण में है और पूरे क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता