ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रक से टकराया, सास-दामाद की मौत

बेगूसराय के गढ़हरा थाना क्षेत्र में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में सास-दामाद की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गढ़हरा थाना क्षेत्र के पिपरा डीह के पास श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में सास और दामाद की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में चल रहा है।


मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी किशोरी साह के 35 वर्षीय पुत्र ललित साह तथा बसुवारा गांव निवासी राजकुमार साह की करीब 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में दामाद और सास थे। हादसे में ललित साह की पत्नी रेखा देवी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु सिमरिया धाम में गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के बाद वे बरौनी जंक्शन से ट्रेन पकड़कर अपने घर लौटने के लिए सिमरिया से टेंपो पर सवार हुए थे। टेंपो पर करीब 15 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। पिपरा डीह के पास ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा।


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही गढ़हरा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।


थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चालक को भी मामूली चोटें आई थीं, लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


परिजनों ने बताया कि सभी लोग सुबह तड़के गंगा स्नान के लिए निकले थे और स्नान कर वापस ट्रेन से घर लौटने की तैयारी में थे। लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्राथमिक जांच में हादसे की बड़ी वजह टेंपो चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में बैठे लोग चालक से लगातार धीरे चलने की अपील कर रहे थे, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश भी की जा रही है।

टैग्स