ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

खेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बेगूसराय के मंझौल में खेत से युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े कई सवालों और स्थानीय चर्चाओं के बीच पुलिस की जांच जारी है। पूरी खबर और ताजा अपडेट आग

खेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह सरकारी विद्यालय के पीछे खेत से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया उसके साथ मारपीट के बाद ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थाना पुलिस के साथ चेरिया बरियारपुर और बखरी डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.


मामला पंचायत-1 के कमला वार्ड स्थित सरकारी विद्यालय के पीछे का है. सुबह खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय एसपी मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.


पुलिस के अनुसार, शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण शुरुआत में मृतक की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी. स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ के आधार पर मृतक की पहचान पंचायत-1 के खोइर टोला निवासी नाथों पासवान के पोते के रूप में होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस ने पहचान की पूरी तरह पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी रखी है.


एसपी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक पर ईंट और पत्थरों से हमला किया गया है. शव की स्थिति को देखते हुए मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच घटनास्थल के आसपास स्मैक का सेवन करने वालों के जमावड़े की भी चर्चा सामने आई. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बंद पड़े एक स्कूल और उसके आसपास के हिस्से में अक्सर नशेड़ियों के जुटने की बात सामने आती रही है.


स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि मृतक की हत्या का संबंध नशे के इसी अड्डे से हो सकता है. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


ग्रामीणों के अनुसार, शव के पास स्थित मकई के खेत में कुछ कपड़े और स्मैक मिलने की भी बात सामने आई है. हालांकि इन सामानों की बरामदगी और उनके घटना से संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है.


पुलिस अब मृतक की पहचान की पुष्टि, हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.