ब्रेकिंग
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

फर्स्ट बिहार की खबर का असर! बेगूसराय में महिला डांसर से विवाद के बाद दारोगा अनिल कुमार सिंह सस्पेंड

बेगूसराय के पानगाछी स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में जागरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में एसपी मनीष ने दारोगा अनिल सिंह को निलंबित कर दिया है। महिला डांसर को थप्पड़ मारने और विरोध के दौरान भीड़ पर सरकारी पिस्टल तानने के आरोपों के बाद वा

बिहार न्यूज
वायरल वीडियो पर एसपी ने लिया संज्ञान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पानगाछी स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में जागरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष ने सख्त कार्रवाई की है।


 मामले में आरोपों से घिरे दरोगा अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महिला डांसर के साथ कथित मारपीट और विरोध करने पर भीड़ की ओर सरकारी पिस्टल तानने के आरोपों के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।


फर्स्ट बिहार ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। अब एसपी मनीष की कार्रवाई के बाद जागरण विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।


जागरण कार्यक्रम के बाद मंच पर हुआ था विवाद


जानकारी के अनुसार, 19 और 20 अक्टूबर की दरमियानी रात पानगाछी स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान के पूजा पंडाल में जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद देर रात मंच पर डांस को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के मंच पर पहुंचने और महिला कलाकारों को हटाने के दौरान हंगामा होने की बात सामने आई।


महिला कलाकार ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम बंद करने के बाद भी दरोगा अनिल कुमार सिंह ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मारा। कलाकार ने आयोजक के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि यदि कार्यक्रम बंद कराना था, तो पुलिस उचित तरीके से निर्देश दे सकती थी।


भीड़ पर पिस्टल तानने का भी लगा था आरोप


महिला कलाकार के साथ कथित मारपीट की बात सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई थी। आरोप लगाया गया कि विरोध के दौरान दरोगा और आयोजकों तथा स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच दरोगा पर सरकारी पिस्टल निकालकर भीड़ की ओर तानने का आरोप भी लगा था।


घटना से संबंधित वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे और मामले में कार्रवाई की मांग होने लगी। हालांकि, वायरल वीडियो से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


SP मनीष ने लिया संज्ञान, दरोगा निलंबित


मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने संज्ञान लिया और आरोपी दरोगा अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब इस पूरे प्रकरण में आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर नजर है।


बेगूसराय पुलिस कार्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आने के बाद सदर-01 एसडीपीओ को पूरे घटनाक्रम की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जागरण कार्यक्रम के बाद मंच पर कुछ नृत्यांगनाओं द्वारा अशोभनीय डांस किए जाने और उत्पन्न अव्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के मंच पर पहुंचने की बात सामने आई थी। विज्ञप्ति में मंच से कलाकारों को हटाने तथा आयोजकों के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति का भी उल्लेख किया गया था।


जांच के निष्कर्ष पर टिकी नजरें


दरोगा अनिल कुमार सिंह के निलंबन के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में महिला कलाकार के साथ कथित मारपीट और भीड़ पर सरकारी पिस्टल तानने के आरोपों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं। पुलिस पदाधिकारी ने किन परिस्थितियों में कार्रवाई की और पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।


फिलहाल, एसपी मनीष की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है और इसे गंभीरता से लिया गया है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे की विभागीय कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता