ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

बेगूसराय में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, मचान पर मिला शव

बिहार के बेगूसराय में खेत की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करने के बाद पत्थर से चेहरा कुचल दिया। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में खेत की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर पत्थर से चेहरा कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा वार्ड संख्या-1 निवासी आशो पासवान (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बहियार में घर से करीब एक किलोमीटर दूर डेरा था, जहां खेत की रखवाली के लिए मचान बनाया गया था। सोमवार की सुबह उनका शव उसी मचान पर पड़ा मिला।


प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को मचान पर लाकर रखा गया हो। हालांकि इस बिंदु की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बेगूसराय के एसपी मनीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी-2 कुमारी दुर्गा शक्ति भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुट गई है।


घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले हर साक्ष्य को खंगाल रही है ताकि हत्यारों तक जल्द पहुंचा जा सके।


सदर डीएसपी-2 कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।


उधर, शव मिलने की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण इस जघन्य हत्या से दहशत में हैं।


स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के त्वरित खुलासे की मांग की है। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत अन्य सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता