ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

बेगूसराय में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप; छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को बताया लोकतंत्र पर हमला

Bihar News: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बेगूसराय जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



हड़ताली चौक से शुरू हुआ विरोध मार्च कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं और वे छात्रों के समर्थन तथा राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगा रहे थे। 



काग्रेस नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार एक ओर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, वहीं दूसरी ओर अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के माध्यम से दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। 



कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता