ब्रेकिंग
केंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्ट

Begusarai News: बेलगाम ट्रक ने दंपति को कुचला, मौके पर ही पत्नी की मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को कुचल डाला। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। बता

Begusarai News: बेलगाम ट्रक ने दंपति को कुचला, मौके पर ही पत्नी की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को कुचल डाला। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने के लिए दोनों पति-पत्नी आ रहे थे तभी बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरिया स्थित आठवां ढाला के पास SH-55 की है। जहां स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को उठाकर सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया वही पति दिवाकर कुमार सिंह को इलाज के लिए भर्ती किया गया। मृतका की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल वार्ड-4 के रहने वाले दिवाकर कुमार सिंह का 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। 


मृतका के पति घायल दिवाकर कुमार सिंह ने बताया की बेटी निजी अस्पताल में भर्ती है, उसी को देखने के लिए हम पति-पत्नी बाइक से बेगूसराय आ रहे थे तभी आठवां ढाला के समीप ट्रक ने कुचल दिया है। कुचलते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पत्नी की मौत से पति दिवाकर काफी सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता