ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बेगूसराय में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, 15 मिनट में महिला को नोंच खाया, एक सप्ताह के अंदर दूसरी मौत

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में आवारा कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। इनके आतंक से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। एक सप्ताह के अंदर यहां के लोगों को सबसे अधिक किसी चीज़ से परेशानी हुई

बेगूसराय में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, 15 मिनट में महिला को नोंच खाया, एक सप्ताह के अंदर दूसरी मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में आवारा कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। इनके आतंक से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। एक सप्ताह के अंदर यहां के लोगों को सबसे अधिक किसी चीज़ से परेशानी हुई है तो वह आवारा कुत्ते ही हैं। अब इसी कड़ी में एक और ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र इलाके से ही निकल कर सामने आया है। यहां 15 कुत्तों की झुंड ने नोंच - नोंचकर एक 53 साल की महिला का जान ले लिया। महिला को इन कुत्तों ने 15 मिनट में ही नोंच-नोचकर खाया और इससे महिला की मौत हो गई। 


ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के बछवारा पंचायत वार्ड नंबर 11 की है। जहां आज अहले सुबह एक महिला अपने खेत देखने के लिए घर से निकली थी। उसी समय शिकारी कुत्तों के झुंड ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया और उसे नोंच- नोंच कर पूरी तरीके से खा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुत्ते इतने खुंखार हैं कि महिला के हाथ और पैर के पूरे मांस को नोंचकर खा गए। उसकी हड्डियां नजर आने लगी। जब आसपास मौजूद लोगों ने एकजुट होकर कुत्तों को भगाया तब जाकर महिला के शव को उठाया जा सका।



बता दें कि, बीते 1 साल के भीतर बछवारा थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के द्वारा किए गए हमला में यह छठा मौत और 17 घायल हुए हैं। वहीं इस घटना में मृतिका की पहचान बछवाड़ा पंचायत के वार्ड 11 निवासी राजकुमार शर्मा मृतिका मीरा देवी 53 वर्षीय के रूप में हुई है।इसका एक पुत्र है जो शादीशुदा है।  वहीं, इस घटना के बाद से जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं। कुत्तों के इस अटैक में महिला का शरीर पूरी तरीके से लहूलुहान हो गया और कुत्ते नोच नोच कर उसे खा गए। अहले सुबह हुई इस वारदात से इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई। जबकि मृतका के घर में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता