ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बेगूसराय में नदी में डूबे 3 बच्चे,1 की मौत, प्रचंड गर्मी से बचने के लिए नहाने गये थे तीनों

BEGUSARAI: बेगूसराय में नहाने के दौरान अलग-अलग जगह पर तीन बच्चे बूढी गंडक नदी में डूब गये। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोर दोनों बच्चों

बेगूसराय में नदी में डूबे 3 बच्चे,1 की मौत, प्रचंड गर्मी से बचने के लिए नहाने गये थे तीनों
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नहाने के दौरान अलग-अलग जगह पर तीन बच्चे बूढी गंडक नदी में डूब गये। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोर दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित बूढ़ी गंडक के विक्रमपुर घाट की है। दोनों मृतक नाबालिग बच्चों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवसी अमर कुमार और मोनू कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि भीषण गर्मी के बीच आज दोनों नाबालिग बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान ही दोनों नाबालिग युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। लोगों ने डूबता देख दोनों युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके और दोनों नदी में डूब गये। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर स्थानीय गोताखोर को बुलाकर दोनों युवक का तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए 6 बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गये थे। 


वहीं दूसरी घटना निमाचंदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुवार स्थित कैलाशपुर घाट की है। जहां नहाने के दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि चार दोस्त मिलकर स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने के दौरान यह हादसा हो गया है। मृतक यूवक की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदूवार वार्ड 12 निवासी सदानंद पाठक का 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रुप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि इंटर का छात्र आशीष कुमार अपने दो दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान ही आशीष कुमार का पैर फिसल गया जिससे वो गहरे पानी में चला गया और आशीष गंडक नदीं में डूबने लगा। जिसे बचाने के बजाय दोनों दोस्त मौके से फरार हो गया जिसके कारण उसकी पानी में डूबने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता