ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बेगूसराय में दो अज्ञात युवकों की लाश बरामद, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने दो अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाकों में सनसनी फैल गयी है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को य

बेगूसराय में दो अज्ञात युवकों की लाश बरामद, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने दो अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाकों में सनसनी फैल गयी है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी थी दो युवकों का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 


मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पास से न कोई कागजात मिला है और ना ही शिनाख्त हो सके। दोनों मृतक 25 से 27 वर्ष के हैं। एक युवक की लाश क्षत विक्षत स्थिति में पुलिस ने बोरे में लाया जबकि दूसरे के शरीर पर दर्जनों जगहों पर गहरे जख्म पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों को किसी बड़े वाहन से रौंदा गया हो। 


हालांकि तेघड़ा थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक के लिए पोस्टमार्टम रूम में शव को रखा गया है ताकि पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों और उसकी पहचान में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता