ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा

2017 में जब वह और पीयूष दोस्त बने थे, तब दोनों ही लड़के थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली, और जब पीयूष ने शादी की बात की, तो उसने अपने प्रेम के लिए लिंग परिवर्तन कराने का बड़ा और फैसला लिया।

BIHAR
प्यार में धोखा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है. जिस किसी को प्यार हो जाता है उसे ना तो कुछ दिखा देता है और ना ही कुछ सुनाई। इसी तरह का प्यार सन्नी उर्फ मारिया यादव को पियूष यादव से हो गया। अपने प्यार को पाने के लिए उसने अपनी पूरी पहचान ही बदल दी। लड़का से लड़की बनी मारिया के साथ उसके प्रेमी ने ही एक किन्नर के चक्कर में ऐसा धोखा दिया कि वो आज भी गहरे सदमें में है। 


उसके साथ प्यार में बड़ा धोखा हो गया है। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की रहने वाली सन्नी उर्फ मारिया यादव ने लिंग परिवर्तन करने कर लड़का से लड़की बनी और अपने प्रेमी पीयूष यादव से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के बाद अब वो अपने पति पर धोखा देने, शारीरिक एवं मानसिक तौर पर शोषण करे और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।


प्यार, पहचान और फिर विश्वासघात

पीड़िता का कहना है कि साल 2017 में जब वह और पीयूष दोस्त बने थे, तब दोनों ही लड़के थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली, और जब पीयूष ने शादी की बात की, तो उसने अपने प्रेम के लिए लिंग परिवर्तन कराने का बड़ा और तकलीफदेह फैसला लिया।


साल 2019 में लिंग परिवर्तन के बाद दोनों साथ रहने लगे और फिर 2021 में गोरखपुर में कोर्ट मैरिज कर ली गई। कुछ सालों तक सब कुछ सामान्य रहा। मारिया ने खुद बताया कि शादी के बाद उसने ही पीयूष को काम के लिए कोलकाता भेजा, लेकिन वहीं से उनके रिश्ते में दरार शुरू हुई।


अब पति का किन्नर से अफेयर, सोशल मीडिया पर भी किया ब्लॉक

मारिया ने आरोप लगाया कि कोलकाता जाने के बाद पीयूष का अफेयर एक किन्नर सुमन से शुरू हो गया। अब वह उसी किन्नर से शादी करने की बात कर रहा है और मारिया को पूरी तरह नजरअंदाज कर चुका है। उसने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है, जिससे मारिया को कोई संपर्क करने का भी मौका नहीं मिल रहा।


प्रेमिका की गुहार: "मेरा सामान लौटा दो, और रिश्ता खत्म करो"

मारिया का कहना है कि अब वह पीयूष से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। उसका सिर्फ एक ही अनुरोध है कि पीयूष उसे उसका सामान लौटा दे, ताकि वह सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। उसने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है, क्योंकि उसे पीयूष से जान का खतरा भी बताया जा रहा है।


सामाजिक और कानूनी सवालों से घिरा मामला

इस पूरे मामले ने न केवल प्यार और पहचान के गहरे मुद्दे को सामने लाया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समाज में दोहरी मार झेलनी पड़ती है। पहले अपनी पहचान को लेकर, और फिर भावनात्मक तथा कानूनी धोखाधड़ी का शिकार बनकर। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान और दस्तावेजों के आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है।

प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा

सन्नी उर्फ मारिया यादव

प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ाप्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता