ब्रेकिंग
गांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्ट

पटना में ठंड के साथ बारिश का 'सितम', देर रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट

PATNA: राजधानी पटना में ठंड बढ़ने के साथ ही अब बारिश भी सितम बरसा रहा है. देर रात से हो रही बारिश के कारण राजधानी पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रूक-रूक कर हो रही बा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में ठंड बढ़ने के साथ ही अब बारिश भी सितम बरसा रहा है. देर रात से हो रही बारिश के कारण राजधानी पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन असामान्य हो गया है. बारिश के कारण सुबह-सवेरे ऑफिस, स्कूल, ट्यूशन जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.


वहीं बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी कर दी है. बारिश की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की स्पीड कम हो गई है. ईरान अफगानिस्तान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बिहार के ऊपर से होकर गुजरने के कारण बारिश हो रही है.


वहीं गुरुवार को दिन में 18 से 19 किलोमीटर की रफ्तार से पटना में हवा चली. इसके अलावा दिनभर बादल छाये रहे. जिसके कारण दिन में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यही स्थिति बिहार के अन्य हिस्सों में भी रही. पश्चिम से आने वाली हवा अपने साथ ठंड लेकर आ रही है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के कारण उधर से आने वाली हवा में नमी की मात्रा भी अधिक है. इससे बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है.