ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: भोलेनाथ की भक्ति में डूबे बिहार के यह सीनियर पुलिस अधिकारी, कांधे पर कांवड़ रखा और पैदल ही निगल पड़े शिव के धाम

Bihar News: सावन की पहली सोमवारी पर ADG सुधांशु कुमार सपरिवार कांवर यात्रा में शामिल हुए। बेलहर से अबरखा तक की पदयात्रा में पुलिस अधिकारी और जवानों ने सुरक्षा के साथ श्रद्धा की मिसाल पेश की।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पूरे बिहार सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए कांवर यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी पावन अवसर पर बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार भी सपरिवार कांवर यात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आए।


सोमवार को वे कांवरियों के साथ यात्रा करते हुए सरकारी धर्मशाला अबरखा पहुंचे, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांवर यात्रा की शुरुआत धौरी से हुई थी। इस धार्मिक यात्रा में आस्था और सुरक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिला। 


एडीजी सुधांशु कुमार के साथ बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, बेलहर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, और सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पैदल यात्रा करते नजर आए। ये अधिकारी न केवल सुरक्षा व्यवस्था को संभालते रहे, बल्कि श्रद्धा में भी पूरी तरह लीन दिखे।


कांवरियों में इस दौरान भारी उत्साह देखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का यह आध्यात्मिक समर्पण आम श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब वर्दीधारी अधिकारी इस प्रकार आस्था से जुड़ते हैं, तो सुरक्षा और विश्वास दोनों का भाव गहराता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता