ब्रेकिंग
Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

बांका में डबल मर्डर से दहशत: खेत में अर्धनग्न महिला का शव, सड़क किनारे युवक की गोली मारकर हत्या

BIHAR: सुबह-सुबह खेतों में मिला अर्धनग्न शव… और कुछ ही दूरी पर गोली से छलनी एक युवक की लाश। आखिर एक ही इलाके में दो मौतों के पीछे कौन सा खौफनाक सच छिपा है? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

बांका में डबल मर्डर से दहशत: खेत में अर्धनग्न महिला का शव, सड़क किनारे युवक की गोली मारकर हत्या
Ramakant kumar
4 मिनट

BIHAR: बिहार के बांका जिले से सोमवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अमरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक ओर जहां मकई के खेत से अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


खेत में मिला महिला का शव, पहचान अब तक नहीं

जानकारी के मुताबिक, रामपुर मांझी बाजार के पास सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने मकई के खेत में एक महिला का शव देखा। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था, जिससे मामला बेहद संदिग्ध और गंभीर प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है, चाहे वह हत्या हो या कोई अन्य कारण।


दूसरी घटना: युवक की गोली मारकर हत्या

इसी थाना क्षेत्र के डटबाटी गांव मोड़ के पास रविवार देर रात एक और वारदात हुई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।


मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार युवक को गोली मारकर हत्या की गई है।


संदिग्ध सामान मिलने से बढ़ा शक

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक बड़ा चाकू (डैगर), कई बाइक की चाबियां और कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक का संबंध किसी आपराधिक गतिविधि से हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।


एफएसएल टीम जुटी जांच में

दोहरी हत्या जैसे गंभीर मामले को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।


इलाके में दहशत, पुलिस की छापेमारी जारी

लगातार दो हत्याओं से अमरपुर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, ताकि इन वारदातों के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।