ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केस

बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र के दस्तावेज जमा करने को लेकर विवाद के बाद BDO से धक्का-मुक्की हो गई। मामले में पूर्व मुखिया समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

बिहार न्यूज
घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इस दौरान बीडीओ अमित प्रताप सिंह गिर पड़े। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय के बाहर करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 


बाद में बीडीओ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। मामले में मध्यगिरि गांव के पूर्व मुखिया संजीव मंडल समेत प्रदीप यादव, अशोक यादव और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार राता पंचायत के मध्यगिरि गांव निवासी प्रदीप यादव और अशोक यादव जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बीडीओ के पास पहुंचे थे। बीडीओ ने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा। 


इसी बात को लेकर दोनों युवकों और बीडीओ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला गरमा गया और धक्का-मुक्की होने लगी। बहस की आवाज सुनकर राता पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव मंडल भी बीडीओ के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों और बीडीओ को शांत रहने की अपील की। 


बताया जाता है कि बीडीओ ने पूर्व मुखिया को कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इसके बाद पूर्व मुखिया बाहर से ही बीडीओ को संयम बरतने की बात कहते रहे। इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई तथा धक्का-मुक्की में बीडीओ गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रखंड कार्यालय पहुंची और पूर्व मुखिया संजीव मंडल को हिरासत में ले लिया।


 बाद में थानाध्यक्ष गुलशन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पूर्व मुखिया संजीव मंडल ने बताया कि उन्होंने विवाद कर रहे युवकों को शांत रहने के साथ ही बीडीओ से भी संयम बरतने की कई बार अपील की थी। उनके अनुसार, सीओ और बीईओ ने भी बीडीओ को शांत रहने को कहा था, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता