ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात निकलने से पहले आया हार्ट अटैक; इंतजार करती रह गई दुल्हन

Bihar News: बिहार के बांका में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गई. बारात निकलने से पहले दूल्हे के दादा को ऐसा दिल का दौरा पड़ा कि उनकी जान चली गई और शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात निकलने से पहले दूल्हे के दादा को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 


बताया जा रहा है कि शंभूगंज के विरनौधा गांव निवासी उत्तम मंडल की बेटी सपना कुमारी की शादी भागलपुर के शाहकुंड निवासी प्रभास मंडल के बेटे विभाष कुमार के साथ तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर शादी की रस्में शुरू हो गईं लेकिन दुल्हन बारात का इंतजार करती रह गई। न तो बारात आई और ना ही दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा।


लड़के वालों की तरफ से देर रात जानकारी दी गई कि दूल्हे के दादा को बारात निकलने के समय दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। यह खबर मिलने के बाद शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं और दुल्हन हाथ में मेहंदी रचाए दूल्हे का इंतजार करती रही।


गांव के लोगों ने बताया कि शादी की सारी तैयारी हो चुकी थी। बारात के स्वागत के लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई थी। भोज के लिए लजीज व्यंजन बनाए गए थे लेकिन सारी तैयारी जस की तस रह गई।