ब्रेकिंग
बिहार में मौसम के दो रंग: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का सितम, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्टYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानबिहार में मौसम के दो रंग: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का सितम, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्टYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

बंदर के उत्पात से करीब एक घंटे तक रुकी रही राजधानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक के परिचालन पर भी हुआ असर

BUXAR: बंदर के उत्पात से राजधानी एक्सप्रेस को करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। आज सुबह चौसा-बक्सर रेलखंड के पावनी कमरपुर हाल्ट के पास ओवरहेट तार पर अचानक एक बंदर कूद पड़ा जिसके कारण

बंदर के उत्पात से करीब एक घंटे तक रुकी रही राजधानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक के परिचालन पर भी हुआ असर
Anamika
2 मिनट


BUXAR:  बंदर के उत्पात से राजधानी एक्सप्रेस को करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। आज सुबह चौसा-बक्सर रेलखंड के पावनी कमरपुर हाल्ट के पास ओवरहेट तार पर अचानक एक बंदर कूद पड़ा जिसके कारण तार में विद्युत प्रवाह बंद हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया।


एहतियात के तौर पर करीब एक घंटे तक राजधानी एक्सप्रेस को रोके रखा गया तो वही रक्सौल लोकमान्य तिलक को भी करीब 20 मिनट के लिए चौसा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक चौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने के कारण राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेलवे कर्मियों ने जब ट्रेन रोके जाने के कारणों की जानकारी दी तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने टीआरडी को इस बात की सूचना दी जिसके बाद आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराया गया। जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक को रवाना किया गया।