ब्रेकिंग
Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग

बाल -बाल बचे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सवार यात्री, ट्रैन का इंजन ऑयल टैंकर फटा, ड्राइवर की सतर्कता से टला हादसा

GAYA: बिहार में सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। गया- कोडरमा रेल खंड पर स्थित वंशीनाला रेलवे हॉल्ट के पास लकड़ी के गट्ठर से टकराने के कारण नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

बाल -बाल बचे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सवार यात्री, ट्रैन का इंजन ऑयल टैंकर फटा, ड्राइवर की सतर्कता से टला हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA: बिहार में सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। गया- कोडरमा रेल खंड पर स्थित वंशीनाला रेलवे हॉल्ट के पास लकड़ी के गट्ठर से टकराने के कारण नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन वाइल का टैंकर फट गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गई। हालांकि, ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया।


मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वंशीनाला रेलवे हॉल्ट के डाउन लाइन पर गया की ओर से आ रही थी। वहीं, अप लाइन पर आसनशोल - वाराणसी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। इसी क्रम में पैसेंजर ट्रेन से जंगल से लकड़ी लाने वाले तस्कर ने लकड़ी का एक गट्ठर डाउन लाइन पर फेंका, जिससे 75 एक्सप्रेस के इंजन का ट्रांसफार्मर आयल टैंकर टकरा गया और वो फट गया।


वह टैंकर फटने के कारण इंजन से तेल का रिसाव होने लगा इसके बाद जो ट्रेन वहां से करीब 10 किलोमीटर चलकर फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची जहां जांच में रिटर्न कर के रिसाव होने की जानकारी मिली। जिसके बाद ड्राइवर व गार्ड ने इसकी सूचना रेलवे के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग को दी।


इधर सूचना मिलने के बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे तक रुकी रही। गनझडी रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन मंगत कर वापस से ट्रेन का परिचालन शुरू करवाया गया। जिसके बाद रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली।