ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

STF Raid Bihar : ग्राहक बनकर पहुंची STF, फिर खुला ऐसा राज कि उड़ गए सबके होश! पटना के नजदीक पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री

बख्तियारपुर में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ग्राहक बनकर पहुंची STF टीम ने टेका बिगहा टाल में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्री बरामद।

STF Raid Bihar : ग्राहक बनकर पहुंची STF, फिर खुला ऐसा राज कि उड़ गए सबके होश!  पटना के नजदीक पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

STF Raid Bihar : राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टेका बिगहा टाल इलाके में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जहां अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, STF को सूचना मिली थी कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेका बिगहा टाल में कुछ लोग गुप्त रूप से अवैध हथियार तैयार कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न जिलों में आपूर्ति की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद STF की एक टीम खरीदार बनकर संदिग्धों के संपर्क में पहुंची। जब टीम को पूरी तरह यकीन हो गया कि वहां हथियार निर्माण का काम चल रहा है, तब बख्तियारपुर थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो तैयार देशी कट्टे और तीन अर्धनिर्मित देशी कट्टे बरामद किए गए। इसके अलावा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई मशीनें और औजार भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामानों में तीन बेस मशीन, एक हैंड ड्रिल मशीन, एक भांठी, तीन खोखा, दो हेक्सा आरी, बीस हेक्सा ब्लेड, चार हथौड़ी, एक प्लास, दस रेती और बीस छेनी समेत अन्य उपकरण शामिल हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय प्रसाद बिंद, धनंजय कुमार, सकलदीप प्रसाद और मिथलेश बिंद के रूप में हुई है। इनमें से सकलदीप प्रसाद, बिनेशर बिंद का पुत्र है और वह नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के बैरीगंज गांव का निवासी बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस विस्तृत जानकारी जुटा रही है।


प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध फैक्ट्री में तैयार हथियार किन-किन जिलों में भेजे जाते थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क के संभावित खरीदारों और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी में सक्रिय था।


एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके निशानदेही पर आगे भी छापेमारी की जा सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं।


फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद हथियारों और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है तथा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को करारा झटका लगा है।