ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अवैध वसूली के चक्कर में पुलिस भूल गई अपनी सीमा, आरा से रोहतास पहुंचे दारोगा समेत 4 गिरफ्तार

ARA : अवैध वसूली के करने वाले दारोगा समेत 4 पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया. भोजपुर के हसन बाजार थाने की पुलिस को रोहतास के सीमा में जाकर अवैध वसूली करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस वाल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA :  अवैध वसूली के करने वाले दारोगा समेत 4 पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया. भोजपुर के हसन बाजार थाने की पुलिस को रोहतास के सीमा में जाकर अवैध वसूली करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस वाले खुद ही गिरफ्तार हो गए. 

बताया जाता है कि रोहतास तथा भोजपुर जिला के सीमावर्ती इलाके में मोहिनी के पास बालू की ओवरलोडिंगको रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है. इसी चेक पोस्ट के पास भोजपुर के हसन बाजार थाने की पुलिस ट्रकों से अवैध वसूली कर रही थी. 

अवैध वसूली के दौरान पुलिस को यह पता ही नहीं चला की वह पैसे वसूलते-वसूलते भोजपुर से रोहतास के सीमा के अंदर आ गए हैं. जिसके बाद रोहतास पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए  दारोगा समेत चार पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए पुलिसवालों के पास  से वसूली के रुपये भी बरामद किए गए हैं. जिसके बाद पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

गिरफ्तार पुलिस वालों में दारोगा रामा उरांव, चालक आशीष कुमार, होमगार्ड अदालत राय, हरिशंकर और रधुवर शामिल हैं. सभी हसन बाजार ओपी में पोस्टेड थे और मंगलवार की रात अवैध वसूली करते करते रोहतास की सीमा में प्रवेश कर गए. सभी के खिलाफ बिक्रमगंज के इंस्पेक्टर के बयान पर हसनबाजार ओपी में ही मामला दर्ज कराया गया है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें