ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

आधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत

Bihar News: औरंगाबाद के सिंहुड़ी गांव में आधी रात पुराना मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए, जिसमें 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल...

आधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के सिंहुड़ी गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि एक पुराना मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया. हादसे में 12 वर्षीय बबली कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पूनम देवी समेत चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में नंदनी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है.


सोते समय अचानक गिरा मकान

बताया जाता है कि पूनम देवी अपने चार बच्चों के साथ गांव स्थित पुराने मिट्टी के मकान में सो रही थीं. रात के समय अचानक मकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई. कुछ ही पल में पूरा कमरा मलबे में तब्दील हो गया और उसमें सो रहे परिवार के पांचों सदस्य दब गए.


मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया.


मलबे से बाहर निकालने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 12 वर्षीय बबली कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं पूनम देवी, नंदनी कुमारी, रिमी कुमारी और कुंदन कुमार का इलाज शुरू किया गया.


हादसे में घायल नंदनी कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. चिकित्सक उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. परिवार के एक सदस्य की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


बबली कुमारी की मौत की खबर मिलते ही सिंहुड़ी गांव में मातम पसर गया. एक ही परिवार के कई सदस्यों के मलबे में दबने और 12 वर्षीय बच्ची की मौत से ग्रामीण भी सदमे में हैं. हादसे के बाद गांव में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही.